पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैरवा समाज के 51 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

बैरवा समाज के 51 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखण्डके रेनवाल मांजी पंचायत मुख्यालय के जयपुर भीलवाडा़ मेगा हाइवे पर स्थित धर्मशाला परिसर में शुक्रवार को बैरवा सामूहिक विवाह संस्थान जयपुर ग्रामीण एवं बैरवा समाज फागी के तत्वावधान में तीसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया है। विवाह समिति महामंत्री कैलाश नागरवाल ने बताया कि विवाह स्थल परिसर में वधू के लिए जनकपुरी वर के लिए अयोध्यापुरी बनाई गई थी। विवाह सम्मेलन में जयपुर, टोंक, अजमेर, बूंदी, कोटा, नागोर, सवाईमाधोपुर, दौसा आदि जिलों के 51 जोडों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। विवाह सम्मेलन समिति के प्रवक्ता दीपचन्द नागरवाल ने बताया कि रविवार को प्रात: 7 बजे भगवान विश्वकर्मा के पूजा अर्चना के साथ ही दूल्हों की बैंड बाजे के साथ निकासी निकाली गई। निकासी में दुल्हों का समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मुख्य अतिथि चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा ने कहा सामुहिक विवाह सम्मेलन प्रत्येक समाज को करना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता दूदू विधायक डाॅ. प्रेमचन्द बैरवा ने की तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के समाज सेवी नवल सिंह झराणा, कांग्रेस के महासचिव प्रशान्त बैरवा, पूर्व विधायक प्रकाश बैरवा, ठेकेदार जगदीश गंगवाल, युवा नेता देवांश बैरवा, प्रधान सरोज पारीक, सरपंच हरिनारायण मांड्या थे। वर वधु को विवाह समिति की ओर से पलंग, चौकी, ड्रेसिंग, पंखा, सिलाई मशीन, अलमारी, बक्सा, मंगलसूत्र, पायजेब आदि सामान उपहार स्वरूप दिया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने भोजन ग्रहण करके विदाई दी गई। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य पिंकी बैरवा, मोहनपुरा सरपंच रामस्वरूप गोठवाल, ओमप्रकाश कुवाल, पूर्व सरपंच गंगाराम बैरवा, हंशराज बैरवा, बणवालाल बैरवा, ओमप्रकाश बैरवा, रामवतार बैरवा, कजोड़मल ठेकेदार, बद्रीलाल बैरवा, राजेन्द्र बुहाडि़या, राजेश बैरवा सहित समाज के पंच पटेल लोगों ने भाग लिया।

फागी. सामूहिकविवाह सम्मेलन मंे फेरों में बैठे वर-वधू।

खबरें और भी हैं...