61 विद्यार्थी तथा 45 वृद्धजन सम्मानित
प्रतिभावान 44 विद्यार्थियों काे छात्रवृत्ति
कस्बेकी लिंक रोड पर बागड़ा ब्राह्मण धर्मशाला परिसर में रविवार को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा शाखा सभा के तत्वावधान में समाज की प्रतिभाओं वृद्धजनों का सम्मान समारोह बगरू विधायक कैलाश वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
शाखा सभा बगरू अध्यक्ष कन्हैयालाल चोयल तथा अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि विधायक कैलाश वर्मा, समारोह की अध्यक्षता कर रहे विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट बगरू प्रधान कैलाश चंद लोईवाल, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर जांगिड़, समाज की सोड़ाला समिति के ओमप्रकाश लोंडीवाल, महासभा जिला अध्यक्ष सुरेश पीलवाल, तहसील अध्यक्ष गोविन्द नारायण तामड़ोलिया, फागी तहसील अध्यक्ष घासीलाल जांगिड़, फुलेरा तहसील अध्यक्ष शंकर बारू, जांगिड़ युवा शक्ति के महेन्द्र जांगिड़ तथा विनोद जांगिड़ आदि का माल्यार्पण स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद आठवीं, दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड परीक्षा तथा अन्य प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेठ अंक लाने वाले 61 विद्यार्थियों तथा 45 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विधायक कैलाश वर्मा ने कहा कि समाज के विकास विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जज्बा जुनून लाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का समय समय पर होना आवश्यक है। सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले विद्यार्थियों को निराश होकर आगे के लिए जमकर तैयारी करनी चाहिए। इससे आगामी समारोह के दौरान उनका भी सम्मान हो सके। मंच संचालन समाज के सुनिल जांगिड़ ने किया।
फुलेरा| कस्बेमें रविवार को राठी फाउंडेशन मुंबई की ओर से राधा मोहन राठी विद्यार्थी सहायता छात्रवृत्ति कार्यक्रम हुआ। इसमें क्षेत्र के निर्धन प्रतिभावान छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कस्बे के स्कूलों के कक्षा 10 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 30 विद्यार्थियों को 2-2 हजार रुपए उच्च शिक्षा डिप्लोमा कर रहे छात्र-छात्राओं को 15-15 हजार रुपए के चेक प्रदान किए। कार्यक्रम में 44 छात्र-छात्राओं को 3 लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी गई। मुख्य अतिथि विधायक निर्मल कुमावत ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना चाहिए प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। इससे पढ़ाई के प्रति उन