पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहासुनी होने के बाद हुई थी अधेड़ की मौत

कहासुनी होने के बाद हुई थी अधेड़ की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फागी ग्रामीण

ग्रामरेनवाल मांजी मेंं रविवार देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की एक युवक से कहासुनी होने के बाद अचानक छाती में दर्द उठने और उसके बाद मौत हो जाने का मामला फागी थाने में दर्ज हुआ है।

पुलिस उपनिरीक्षक बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि रेनवाल मांजी निवासी गोपाल लाल शर्मा (50) रविवार रात अपने घर के बाहर बैठा था। उसी दौरान कस्बे का रहने वाला नशे में धुत युवक फूलचंद भी वहां गया और उसने गोपाल से जुआ खेलने के बारे में फागी थाने में शिकायत करने की बात की। इस बात को लेकर गोपाल और फूलचंद में कहासुनी हो गई। इसके बाद फूलचंद वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद गोपाल के सीने में दर्द उठा। उसे परिजन सीएचसी लेकर गए। वहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद गोपाल लाल को मृत घोषित कर दिया।

टवेराकी टक्कर से घायल

जाहोता|ग्रामरामपुरा-डाबड़ीके टांटियावास टोल प्लाजा कैशियर रविवार देर शाम को चौमू की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से रही टवेरा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। कैशियर नवरतन गुप्ता को चौमू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में टोल कर्मियों ने टवेरा कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया।