पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • “जीत जाएंगे हम जीवन परिवर्तन” सेमिनार

“जीत जाएंगे हम जीवन परिवर्तन” सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पचकोड़िया| राजधानीपब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में “जीत जाएंगे हम एक दिवसीय जीवन परिर्वतन” सेमीनार हुआ। संस्था निदेशक डॉ. रमेश यादव ने कहा कि मन में अगर कुछ कर गुजरने की दृढ़ इच्छा शक्ति, आत्मबल मेहनत हो तो जीवन में कठिन से कठिन काम भी आसानी से कर सकते हैं। चाहे यमराज भी आकर सामने खड़ा हो जाए, तो व्यक्ति की दृढ़ इच्छा को देखकर लौट जाएगा। प्रधानाचार्य हेमेन्द्र शर्मा, बलरामसिंह, हरिसिंह, राजकुमार वर्मा, रामप्रसाद कुमावत कमला देवी यादव, बाबूलाल भंगार, मुकेश कुमार शर्मा, जी.एल.खोवाल, शिम्भूसिंह राणा आदि ने विचार व्यक्त किए। करीब 1500 विद्यार्थी मौजूद थे।

निशुल्कशिविर में 285 नेत्र रोगियों की जांच, दी दवा

फागी| बागड़ामेटरनिटी एवं जनरल अस्पताल एवं खुशी फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर हुआ। मुख्य अतिथि अध्यक्ष गणेश मित्रा ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से होने वाले ऐसे निशुल्क शिविरों का क्षेत्र की जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। शिविर प्रभारी संजय मित्रा ने बताया कि डॉ. लोकेंद्र त्यागी टीम ने 285 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवा बांटी ओर 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए पंजीकृत किया। मैनेजर भवानी सिंह देवासी, विश्वजीत मित्रा, हजारी गुर्जर, गणेश नारायण गौतम, रामवतार प्रजापत आदि का सहयोग रहा।