पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह को याद किया
पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह को याद किया
गोविंदगढ़| पंचायतसमिति के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह चौधरी की पंचम पुण्यतिथि पर पंचायत समिति में उनके स्मारक पर जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया।
इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष हरदेव देवंदा ने कहा कि सिंह सदैव किसानों के हितों के लिए संघर्षरत रहे। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उनके कार्य सदैव पार्टी भेदभाव से ऊपर होकर होते थे वे विपक्ष को भी बराबर महत्व देते थे। पूर्व प्रधान के पौत्र पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश चौधरी ने कहा कि उनके द्वारा चलाए गए मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा और सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बोहरा, सहकारी समिति अध्यक्ष भंवरसिंह देवंदा, भाजपा देहात मंडल उपाध्यक्ष गोपाल डेनवाल, रिछपाल पीटीआई सहित कई कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित थे।
शिक्षकोंने की विद्यालय परिसर की सफाई
फागी | क्षेत्रके रेनवाल मांजी पंचायत मुख्यालय पर संचालित श्री कल्याण इंटरनेशनल स्कूल परिसर में शुक्रवार को निर्मल भारत स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय निदेशक मंगलराम यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने झाडू लगाकर सफाई की तथा विद्यालय में गंदगी नहीं होने देने का संकल्प लिया। निदेशक यादव ने कहा कि गंदगी मिटाकर ही शरीर में पैदा होने वाली नाना प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। गंदगी मिटाने में प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। इससे स्वच्छता अभियान सफल हो सके। इस मौके पर विद्यालय व्यवस्थापक रामचन्द्र जाट, वरिष्ठ अध्यापक सुरेश चौधरी, नारायण लाल धान्धा, राजेश घोंसल्या सहित विद्यालय के अध्यापक उपस्थित थे।