पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव पंचायत की प्रतिष्ठा आज, धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

शिव पंचायत की प्रतिष्ठा आज, धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फागी | रेनवालमांजी कस्बे में स्थित सीतारामजी मन्दिर परिसर से मंगलवार को बैंडबाजे के साथ कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गई। यात्रा सीनियर स्कूल मुख्य मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पर नवनिर्मित शिव मन्दिर परिसर में पहुंची। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा में मंगलवार को प्रात: 8 बजे सीताराम जी मन्दिर से बैंडबाजे के साथ 101 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। बुधवार को शिव मन्दिर में शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ की जाएगी।

रामनामसे ही आत्मशांति

बिचून | ग्रामपंचायत मोखमपुरा के कड़वा के बास गांव में स्थित सदारामपुरा बालाजी मंदिर में ग्रामीणो के सहयोग से चल रही नौ दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को कथा वाचक पुरुषोत्तम दास पाठक ने भगवान श्रीराम जन्म कथा प्रसंग पर कथा सुनाई। जन्मोत्सव पर बधाई गान पर भक्तजन नाचने को मजबूर हो गए।

फागी. शिवपंचायत प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकालती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...