प्रधानाचार्य को दी विदाई
फागी| पीपलापंचायत मुख्यालय पर संचालित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवंबर 2005 से प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत घीसालाल शर्मा को भीलवाडा़ शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति होने पर मंगलवार को विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने विदाई दी।
विदाई समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मंजू चौधरी ने छात्र छात्राओं से कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानान्तरण पदोन्नति एक सरकार की व्यवस्था है। इसको अधिकारी कर्मचारी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पूरी करने के लिए संकल्पित हैं। प्रधानाचार्य शर्मा के विद्यालय में छात्रों के हित में उत्कृष्टकार्य किए गए हैं, जो सराहनीय है। भाजपा के रमेश निठारवाल, रामजस चौधरी, विद्यालय के सभी अध्यापक गण ग्रामीण उपस्थित थे। समारोह में प्रधानाचार्य को 21 साफे, शॉल मालाएं पहनाकर विद्यालय परिवार गणमान्य लोगों ने विदाई दी।