पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फागी | भाजपाप्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का केकडी़ जाते समय उपखंड क्षेत्र के रेनवाल मांजी पंचायत मुख्यालय पर पहाडि़या मोड़ पर भाजपा कार्यालय परिसर में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य रामसिंह चांदावास एवं जिला परिषद सदस्य मंजू चौधरी के नेतृत्व में जयपुर जिला देहात के भाजपा के सैंकडो़ं कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष परनामी का माला साफा पहनाकर स्वागत किया। परनामी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का सहयाेग जरूरी है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ पहुंचाने में प्रत्येक कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएं। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य रामसिंह राठौड़ के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने परनामी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण करने की मांग की।

फागी. भाजपाप्रदेशाध्यक्ष परनामी को जुलूस के रूप में कार्यालय में लाते हुए कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...