पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल की चारदीवारी निर्माण में लीपापोती

स्कूल की चारदीवारी निर्माण में लीपापोती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फागी ग्रामीण | तहसीलमुख्याल से पांच किमी दूर मांदी गांव में सरकारी स्कूल के चार दीवारी निर्माण में सरकारी पैसों का दुरुपयोग हो रहा है। स्कूल के खेल मैदान के चारदीवारी के लिए सांसद कोटे से पांच लाख रुपए स्वीकृत हुए, लेकिन स्कूल में चारदीवारी के नाम पर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर पांच लाख रुपए को लीपापोती कर बर्बाद किया जा रहा है। पंचायत समिति सहायक अभियंता ने जांच के नाम पर निर्माणाधीन दीवार को कई बार संभाला, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री को लेकर अफसर ने कुछ नहीं कहा।

मांदी निवासी बाबूलाल, भंवरलाल, मंगलचंद ने बताया कि दीवार निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर जब विकास अधिकारी ब्रजमोहन गुप्ता को शिकायत की तो उन्होंने सीधे शब्दों में यह कहकर लौटा दिया किवे दीवार निर्माण की जांच करेंगे, लेकिन पांच दिन गुजर जाने के बाद भी विकास अधिकारी ने जांच के नाम पर स्कूल की शक्ल तक नहीं देखी।

^सांसदकोटे से मिले पैसों का दुरुपयोग हो रहा है तो यह गंभीर मामला है। मैं जिला परिषद अधिकारी से मामले जांच करवाऊंगा। स्कूल में दीवार निर्माण में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मूलचंदमीणा, जिला प्रमुख जयपुर

खबरें और भी हैं...