फागी में अफसरों ने किया श्रमदान
भास्कर न्यूज | फागी ग्रामीण
मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान के तहत फागी उपखंड के अधिकारियों ने बुधवार को किशोरपुरा के मोहनपुरा राजावतान में श्रमदान कर कार्य का शुभारंभ किया।
तहसीलदार बलवीर सिंह चौधरी ने बताया कि फागी में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों से श्रमदान करने की अपील की। तहसीलदार बलवीर सिंह चौधरी वाटर सेड विभाग के सहायक अभियंता ईश्वर सिंह ने अपने सिर पर मिट्टी की तगारी रख कर श्रमदान किया। इसके साथ ही तहसीलदार ने सरपंच राजेंद्र सिंह के साथ आधा किमी क्षेत्र का पैदल चलकर जल संरक्षण के संबंध में जानकारी जुटाई। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी पीएचईडी के सहायक अभियंता योगेश सिंह भी मौजूद थे।
फागी ग्रामीण. मिट्टीकी तिगारी रख कर श्रमदान करते हुए तहसीलदार।