पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जूनियर एडिटर से बच्चों का होता है विकास

जूनियर एडिटर से बच्चों का होता है विकास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फागी ग्रामीण

ग्रामचांदमाकला के शिवानी उच्च प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित जूनियर एडिटर प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। स्कूल निदेशक प्रहलाद सैनी से कहा कि जूनियर एडिटर प्रतियोगिता से छात्रों का विकास होता है, इसके अलावा छात्रों को स्कूल जीवन में ही लेखन का अभ्यास होता है।

अध्यापिका मौसम चौधरी ने भास्कर प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि जूनियर एडिटर प्रतियोगिता से छात्रों का हौसला बढ़ता है। इसके साथ ही बच्चों को नई दिशा मिलती है। भास्कर द्वारा आयोजित यह प्रतियां स्कूल संस्थापक प्रहलाद सैनी ने होनहार छात्रों को निशुल्क बंटवाई है।

संगीता भार्गव ने कहा कि यह दौर प्रतियोगिता का है। इस दौर में बच्चों को दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता से संबल मिलता है। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के छात्रों में उत्साह नजर आया। स्कूल स्टाफ ने भास्कर टीम का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक तेजाराम मीणा, अध्यापिका सीमा सैनी, सुमन सैनी, अध्यापक प्रकाश माली, रामनारायण चौधरी, राजूलाल चाैधरी, रंगलाल सैनी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...