पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा रामदेव शिव पंचायत की प्रतिष्ठा

बाबा रामदेव शिव पंचायत की प्रतिष्ठा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फागी | उपखण्डक्षेत्र के ग्राम सुल्तानिया में बसी बैरवा ढाणी में बाबा रामदेव महाराज शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रात: 101 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर निज मन्दिर से कलश यात्रा शुरू हुई जो ग्राम के मुख्य मार्गों से होती हुई बैंड बाजे की मधुर धुन में बाबा रामदेव मन्दिर पहुंची। उसके बाद बाबा रामदेव शिव पंचायत की मूर्तियों की जय बाबा रामदेव भोले नाथ के उद्घोष के साथ प्राण प्रतिष्ठा हुई। समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के युवा नेता प्रशान्त बैरवा ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में भामाशाहों काे आगे आकर सहयोग करना चाहिए। साथ ही ऐसे कार्यक्रमों से समाज एक सूत्र में बंधता है। समारोह की अध्यक्षता बैरवा समाज के अध्यक्ष कजोड़ बीची ने की। इस मौके पर समाज सेवी राजकुमार बैरवा, मांदी सरपंच कान्तादेवी बैरवा, गंगाराम बैरवा, नन्दलाल ठेकेदार सहित समाज के पंचपटेल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...