पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस मुस्तैद, सात दिन में मेगा हाइवे हुआ जाममुक्त

पुलिस मुस्तैद, सात दिन में मेगा हाइवे हुआ जाममुक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फागी ग्रामीण

फागीमें पुलिस ने लंबे समय से चरमराई हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए मुस्तैद हो गई। कस्बे में वाहन चालक वाहन को हाइवे के किनारे खड़े कर देते थे। इससे कस्बे में आए दिन जाम की पैदा होती थी। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने का सबक सिखा दिया।

पुलिस ने जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाइवे से जाम की समस्या को दूर कर हाइवे का गौरव लौटा दिया। थानाधिकारी अमीर हसन ने बताया कि मेगा हाइवे पर जाम को देखते हुए साप्ताहिक अभियान चलाया, दो दिन तक पुलिस के जवानों ने सभी वाहन चालकों को शांति से समझाया, लेकिन फिर भी कई मनचलों ने अभियान को खानापूर्ति समझ कर मेगा हाइवे के किनारे अपने वाहन खड़े करने की आदत से बाज नहीं अाए, ऐसे चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काटा।

तिराहोंपर विशेष नजर

थानाअधिकारी ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए तिराहाें पर विशेष नजर रखी जाएगी। लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस हर माह अभियान चला कर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने कस्बे में स्थित चौराहों तिराहों पर जाम की समस्या को देखते हुए विशेष प्लान बनाया है। माह में एक बार सप्ताहिक अभियान चलाकर मेगा हाइवे पर लगने वाले जाम को हमेशा के लिए खत्म करने तैयारी है।

खबरें और भी हैं...