गांवों में शुरू किया सदस्यता अभियान
शिक्षकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
ग्राममाल्यावास में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरोज कुमारी ने स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया। गांव के चौक, रघुनाथ मन्दिर परिसर, जमुवाय माता मन्दिर आदि स्थानों पर साफ सफाई का कार्य किया गया।
सरोज कुमारी ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे आना चाहिए। महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। घर से लेकर गांव तक को साफ सुथरा रखना चाहिए, ताकि बीमारियां अपने नजदीक भी सकें। उन्होंने 13 दिसंबर को राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने का आग्रह भी किया। 150 महिलाओं को मोबाइल के जरिए सदस्य बनाया। अध्यक्षता रोजड़ी के पूर्व सरपंच रामावतार कुमावत ने की। इससे पूर्व ग्रामीण महिलाओं पूर्व सरपंच बजरंग सिंह ने सरोज कुमारी का स्वागत किया।
फुलेरा| नगरभाजपा मण्डल की महावीर प्रसाद जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर जयपुर में होने वाली सभा की तैयारियों कस्बे की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान 13 दिसम्बर को फुलेरा से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने का निर्णय किया गया। प्रवक्ता गिरधारी सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरेश सैनी संदीप जैन को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यकर्ता फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत के नेतृत्व में 2 बसों से 13 दिसम्बर सवेरे 9 बजे फुलेरा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिरनोदा| भंदेबालाजी की मीणा धर्मशाला में गुरुवार को भाजपा के चेतराम कुमावत की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इकाई अध्यक्ष उमाशंकर कुमावत ने बताया कि इसमें भाजपा सरकार के कार्यकाल का एक साल पूर्ण होने पर जयपुर में 13 दिसंबर को होने वाली वर्षगांठ कार्यक्रम में अधिक-अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को भाग लेने के लिए कहा। इसके अलावा संगठन की ओर से चल रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में रतनलाल, गोरीशंकर शर्मा, नरेंद्र कुमार, रामनिवास यादव, केसर मल आदि मौजूद थे। इसी प्रकार हिरनोदा भाजपा इकाई की बैठक मंडलमंत्री महेंद्रसिंह खंगारोत की अध्यक्षता में हुई। कार्यकर्ताओं को जयपुर रैली में भाग लेने के लिए अाह्वान