- Hindi News
- कान ठीक होने पर भी बता दी ऑपरेशन की जरूरत
कान ठीक होने पर भी बता दी ऑपरेशन की जरूरत
एकयुवती ने शनिवार को एक चिकित्सक पर फर्जी रूप से नाक-कान गले के उपचार का आराेप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह तंवर ने बताया कि पावटा निवासी सुमन शर्मा 20 सितंबर को फुलेरा में चल रहे आदिनाथ हॉस्पिटल ईएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल जयपुर के चिकित्सक को कान दिखाने आई थी। चिकित्सक रामप्रसाद ने कान का परदा फटना बताया 8 दिन की दवाइयां लिखीं। बाद में दोबारा आकर दिखाने को कहा। इस पर पीड़िता ने 21 सितंबर को जयपुर के जैन ईएनटी हॉस्पिटल के डॉ. विजय सक्सेना को दिखाया, तो वहां उसका कान ठीक होना बताया। पीड़िता को शक होने पर शनिवार को पुन: फुलेरा में आकर कान दिखाया, तो चिकित्सक रामप्रसाद ने 500 रुपए की रसीद काटकर आदिनाथ हॉस्पिटल जयपुर में 23500 रुपए में कान के ऑपरेशन करने का खर्चा बताया। पीड़िता ने जब डॉक्टर को यह बताया कि उसका कान ठीक है, तो डाॅक्टर ने उससे अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। एक नर्सिंग कर्मी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सांभर रामरतन शर्मा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सांभर डॉ. राजकुमार सोनी फुलेरा थाने पहुंचकर मामले की जानकारी की। उन्होंने रामप्रसाद को चिकित्सक का प्रमाण पत्र पेश करने के लिए जांच कमेटी गठित करने की उच्चाधिकारियों को सूचना दी। प्रमाण पत्र की जांच करने के बाद ही उसके चिकित्सक होने का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैंमौके पर नहीं था, मेरे खिलाफ साजिश
डॉक्टररामप्रसाद ने बताया कि यह उसके खिलाफ साजिश है। वे उस समय मौके पर ही नहीं थे।