राम ने पहनाई सीता को वरमाला
हाइटेक हुआ राम-सीता का स्वयंवर
कार्यालयसंवाददाता | चौमू
इसबार शहर की चौपड़ में चल रही रामलीला के मंचन में आयोजित सीता स्वयंवर का मंचन अधिक रोचक बनाने के लिए इसे हाईटेक किया गया। स्वयंवर के लिए इलैक्ट्रॉनिक घूमता हुआ स्टेज बनाया गया। इस पर भगवान राम ने लजाती सीता माता को वरमाला पहनाई।
यह नजारा देखकर श्रद्धालुओं भगवान राम सीता के जयकारे लगाए। स्वयंवर से पहले बाकायदा परंपरानुसार राधावल्लभ मंदिर से भगवान राम की बारात बैंडबाजे लवाजमे के साथ आतिशबाजी करती हुई रामलीला के स्थान पर पहुंची। इसमें विधायक रामलाल शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, उपाध्यक्ष कालूराम जाट सहित गणमान्य लोग शामिल हुए। बारात के रामलीला स्थाल पर पहुंचते ही रामलीला मण्डल के डायरेक्टर सीपी शर्मा, रमेश शर्मा, मंत्री गोपाल रेवड़का, मंच संचालक महेश हवेलीवाला, ड्रेस निदेशक प्रभुदयाल शर्मा, मैकअप मैन अरूण जांगिड़, दीपक शर्मा, लाला शर्मा, श्याम भातरा, बजरंग भातरा अन्य सदस्यों कलाकारों ने बारात का स्वागत किया। इसके अलावा बारात के स्वागत के लिए बाजार को फूल मालाओं से सजाया गया था तथा करीब 20 तोरण द्वार लगाए गए थे।
रामजीकी निकली बरात
फुलेरा |श्री रेलवेरामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से चल रही रामलीला में मंगलवार को भगवान राम की बारात निकाली गई। बरात शाम 4 बजे रेलवे रामलीला रंगमंच से लवाजमे बैंडबाजे के साथ रवाना हुई। कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई जनकपुरी श्री मंगनीराम बाबा की बगीची बड़ की कोठी पहुंची, जहां धर्म प्रेमियों ने बरात का स्वागत किया।
इससे पूर्व सोमवार रात को लीला में अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर लक्ष्मण-परशुराम संवाद प्रसंगों का कलाकारों द्वारा मंचन किया गया। सचिव प्रेमचन्द वर्मा निर्देशक देवी नारायण भवण ने बताया कि आकाश मार्ग से 50 फीट ऊंचे झूलते तारों पर उड़ान दृश्य दिखाए जा रहे हैं।
चौमू. रामलीलाके मंचन में सीता स्वयंवर का दृष्य।