- Hindi News
- स्वच्छ भारत सप्ताह कल से प्रभारी अधिकारी लगाए
स्वच्छ भारत सप्ताह कल से प्रभारी अधिकारी लगाए
फुलेरा | अतिरिक्तजिला मजिस्ट्रेट जयपुर शहर निदेशक स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान का शुभारंभ 25 सितंबर से किया जाएगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी नगेंद्र चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई कर कचरे का निष्पादन किया जाएगा। यहां के उद्यानों, शौचालयों की सफाई, विद्युत पोल, दीवारों से पोस्टरों और बैनरों को हटवाने के साथ क्षतिग्रस्त पाइपलाइन लीकेज को जलदाय विभाग से ठीक करवाया जाएगा। अभियान का प्रभारी घनश्याम चौधरी जमादार प्यारे लाल को नियुक्त किया गया।