एटीएम कार्ड चुराकर निकाले 1.60 लाख
भास्कर न्यूज | किशनगढ़-रेनवाल
शातिरबदमाश ने एटीएम कार्ड चुराकर एक लाख साठ हजार रुपए निकाल लिए।
करड़ गांव में जनरल स्टोर चलाने वाले सज्जन कुमार अग्रवाल ने बताया कि उसने रेनवाल के एसबीबीजे के एटीएम से 14 सितंबर को 40 हजार निकाले थे। उसी दिन उसका एटीएम चोरी हो गया, जिसकी जानकारी उसे बाद में मिली। दो दिन बाद उसका मोबाइल भी दुकान से चोरी हो गया। किसी बदमाश ने 17 सितंबर को रेनवाल के एसबीबीजे के पास वाले एटीएम से रात 11:45 बजे 12:15 पर 40-40 हजार रुपए दो बार में निकलवा लिए। इसके बाद बदमाश ने 18 सितंबर को रात उसी समय 11:45 12:15 पर 40-40 हजार सीकर के एटीएम से दो-दो बार में रुपए निकाल लिए। इधर मोबाइल चोरी होने पर उसने 18 को ही नई सिम ली। रात में मोबाइल पर बैंक का मैसेज आने पर उसे एटीएम कार्ड चोरी होने रुपए निकल जाने की जानकारी मिली। इसके बाद रेनवाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मदनसिंह शेखावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
झोंपडे़में लगी आग
सांभरलेक | कस्बेके नावां रोड पर पेट्रोल पंप के पास खेत में बने झोंपड़े में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। फुलेरा से दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अश्विनी कुमार अत्रे एवं पालिका चेयरमैन भंवरी देवी सैनी मौके पर पहुंचे। एएसआई श्याम लाल ने बताया कि भंवर लाल पुत्र ईश्वर लाल कुमावत के खेत में बने झोंपड़े में आग लग जाने से झोंपड़े में पड़ा अनाज एवं चारा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।