दूसरे की भूिम में जबरन लगा दिया टीन शेड
फुलेरा | थानेमें शनिवार को इस्तगासे से एक महिला ने 5 लोगों के खिलाफ उसकी भूमि में जबरन घुसकर टीन शेड लगाने, गाली-गलौज छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह तंवर ने बताया कि कमला देवी (52) प|ी बद्री मीणा निवासी प्रतापपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 3 अगस्त को मदन, कमला, करणपाल, तेजपाल मीणा निवासी खतवाड़ी कला हनुमान जाट निवासी खतवाड़ी ने उसकी भूमि में घुसकर टीन शेड लगा दिए मना करने पर गाली-गलौज छेड़छाड़ की उसके मकान पर पत्थर फेंके।