अग्रसेन जयंती पर निकाली प्रभातफेरी
जिलेमें अग्रवाल समाज के लोगों ने गुरुवार को अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। समाज के लोगों ने शोभायात्राएं निकाली तथा कई अन्य कार्यक्रम किए। शहर में अग्रवाल सभा भवन से समाज के लोगों ने अग्रसेन महाराज की बैंड बाजे लवाजमे के साथ शोभायात्रा निकाली जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: अग्रवाल समाज सभा भवन में पहुंचकर विसर्जित हुई। अग्रसेन महाराज के अलावा उमा सुत गणेश की झांकी भी सजाई गई। शोभायात्रा में डॉ. ओमप्रकाश धमोड़, राजेंद्र अग्रवाल, रमेश धमोड़, श्याम बिहारी सर्राफ, मुरारीलाल, अशोक बंसल, मातादीन अग्रवाल, कैलाश बजाज, प्रभुदयाल माधाणी, केदार मल, मदनलाल, सत्यनारायण आदि शामिल थे।
बगरू|कस्बेमें अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। समिति के संदीप अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा कस्बे में समाज की धर्मशाला से पूजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ रवाना हुई, जो कस्बे के कई बाजारों से होते हुए वापस धर्मशाला परिसर पहुंची। शोभायात्रा में समाज बंधु अग्रसेन महाराज के भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के बाद समाज की सामूहिक बैठक हुई। इसमें नवीन समिति का गठन करते हुए अध्यक्ष कमल भूतेड़ा, सचिव महेश भूतेड़ा, उपाध्यक्ष रामचरण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूरण मल अग्रवाल, प्रचार मंत्री सतीश अग्रवाल डीटीसी, संरक्षक रामगोपाल शेखावटिया रामप्रताप अग्रवाल तथा सांस्कृतिक मंत्री राजकुमार बडथवाल को मनोनीत किया। महिला मंत्रिमंडल का गठन करते हुए अध्यक्ष प्रमिला अग्रवाल, उपाध्यक्ष मालती अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशीला अग्रवाल, सचिव पुष्पलता अग्रवाल, सांस्कृतिक एवं प्रचार मंत्री ममता अग्रवाल को मनोनीत किया।
किशनगढ़-रेनवाल|अग्रवालसमाज के लोगों ने शहर में भगवान अग्रसेन जयंती मनाई। प्रभात फेरी निकाली गई। अग्रवाल धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं मेधावी छात्र-छात्राओं को समाज अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता मंत्री मनोज अग्रवाल ने सम्मानित किया। अग्रसेन महाराज की सामूहिक आरती हुई।
भैंसावा|बधालगांव में अग्रवाल समाज के लोगों ने अग्रसेन भगवान की जयंती मनाई।
फुलेरा. फुलेरामें अग्रसेन महाराज की निकाली शोभायात्रा।
चौमू. अग्रसेनमहाराज की शोभायात्रा निकालते हुए अग्रबंधु।