मंदिर से दानपात्र और छत्र चोरी
फुलेरा| ग्रामड्योढ़ी के बस स्टैंड पर बालाजी मन्दिर से शुक्रवार रात्रि को चोर ताला तोड़कर दानपात्र चांदी का छत्र ले गए।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह तंवर ने बताया कि ग्राम सरपंच तेजूलाल पुत्र श्योनाथ कुमावत ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें मंदिर से ताला तोड़कर दान-पात्र एक चांदी का छत्र चुरा ले जाना बताया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया है तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं मिला।