पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जाग्रति बनी मिस मानवता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके बालाजी रोड पर मानवता महिला महाविद्यालय में रविवार को 11वां वार्षिकोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि विधायक निर्मल कुमावत ने कहा कि आज की बालिका कल का भविष्य है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है।

अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष नृसिंह लाल नारनोलिया ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद रतन राजोरा, प्रेमचन्द कुमावत, महेश शर्मा, डाॅ. सुनील कुमार, अजय कुमार, रामेश्वर लाल वर्मा थे। निदेशक धन्नालाल कुमावत ने विधायक को महाविद्यालय में हो रही समस्याओं से अवगत करवाया। सचिव राजेश शर्मा ने स्वागत भाषण प्राचार्या डा.विष्णु भावना ने महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों का प्राचार्या डा. भावना, अल्का कुमावत, सरिता आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने एकल नृत्य, गायन, युगल नृत्य लघु नाटिका सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर मन मोहा। मिस मानवता प्रतियोगिता में 21 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें मिस मानवता जागृति गौड़ को चुना गया। प्रतियोगिता में द्वितीय पायल सैनी तृतीय पल्लवी रही।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन छात्रा रूपाली सैनी ने किया। इस मौके पर हरजीत सिंह, केजी गौड़, जेपी िसंवाल, महेश सहाय गौड़, हरिश शर्मा सहित कॉलेज के स्टाफ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...