देवनारायण भगवान की शोभायात्रा निकाली
सांभरलेक | देवनारायणजयंती के अवसर पर रविवार को गुर्जर समाज युवा मंडल के तत्वावधान में कस्बे के छोटा बाजार में देवनारायण भगवान के मंदिर से भगवान देवनारायण की शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे एवं ढाेल के साथ निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में भजनों पर गुर्जर समाज के लोग नाचते-गाते नजर आए। गुर्जर समाज युवा मंंडल के सदस्य एडवोकेट राहुल वीर ने बताया कि भगवान देवनारायण की प्रतिमा का भव्य श्रंगार कर समाज के लोगों ने विशेष पूजा अर्चना की। शोभा यात्रा छोटे बाजार से रवाना हो कर देवयानी रोड, किल्ले बालाजी मंदिर होते हुए वापस छोटे बाजार पहुंच कर समाप्त हुई। इस अवसर पर समाज के रामदेव गुर्जर, शायर मल गुर्जर, दिनेश गुर्जर एवं युवा मंडल के अध्यक्ष शिवनारायण गर्जर सहित गुर्जर समाज के कई महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।
मूर्तिकी प्राण प्रतिष्ठा
सांभरलेकग्रामीण| ग्रामपंचायत हबसपुरा के गांव डोईपुरा में भगवान देवनारायण भगवान के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौेरान मंदिर समिति के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजक समाज सेवी रामेश्वर लाल डोई ने बताया कि मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत विशिष्ठ अतिथि, अध्यक्षता फूला देवी, मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य रामबाबू कसाना थे।
देवनारायणजयंती मनाई
बिचून|क्षेत्रमें रविवार को देवनारायण जयंती मनाई गई। देवनारायण मंदिरों में भजनोत्सव का आयोजन कर प्रसाद वितरण हुआ। देवनारायण मंदिरों में भगवान की झांकियां सजाई गई। ग्राम नासनोदा में श्री देवनारायण मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में शनिवार रात भजन संध्या हुई। मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद बैरवा, विशिष्ठ अतिथि उपप्रधान प्रकाश चंद जैन, पंचायत समिति सदस्य राजू रणवा, रामबाबू कसाणा, उपसरपंच महला राजेश गुप्ता, समाजसेवी गाेगाराम गुर्जर, श्रीचंद बुरड़क थे। इस मौके पर विधायक बैरवा ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से आत्म शांति मिलती है। समारोह में विधायक ने नासनोदा में सामुदायिक भवन के िलए विधायक कोष से 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। इससे पहले आयोजन समिति के सीताराम, नाथूलाल, रामसिंह, भगवान सहाय, रमेश चंद, घनश्याम कसाणा ने अतिथियों का माल्यार्पण किया और साफा बंधाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।