- Hindi News
- िपता ने पढ़ाई के लिए डांटा, बालक घर छोड़कर भागा
िपता ने पढ़ाई के लिए डांटा, बालक घर छोड़कर भागा
रेलवेसुरक्षा बल ने शनिवार रात पढ़ाई के मामले में धमकाने से घर से भागे ग्यारह वर्षीय बालक को फुलेरा रेलवे स्टेशन से बरामद किया।
बल के निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शनिवार रात्रि सूरतगढ़-जयपुर सवारी गाड़ी के फुलेरा स्टेशन पर ठहरने पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को सामान्य कोच के शौचालय के पास बालक बैठा नजर आया। कांस्टेबल को शक होने पर उस बालक से पूछताछ करने पर बताया कि उसका नाम अजयराज मीणा पुत्र बिरला राम मीणा है। वह राना बाई उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरावड़ जिला नागौर में कक्षा 8 में पढ़ता है। उसके पिता पास के गांव भिचावा में टीचर हैं। शुक्रवार को पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा था। इस पर डर के मारे स्कूल से भागकर वह बोरावड़ रेलवे स्टेशन पर आकर जयपुर आने वाली सवारी गाड़ी में बैठ गया। बाद में टिकट नहीं होने के डर से गाड़ी के शौचालय में छिप गया।
फुलेरा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी रुकने पर शौचालय के बाहर आकर बैठ गया। पुलिस ने तहकीकात के बाद बालक को उसके पिता को सौंप दिया।
बालक के पिता ने बताया कि शुक्रवार को वे स्कूल में पढ़ाने गए थे। उनका पुत्र स्कूल गया था, वह स्कूल से ही कहीं चला गया था। आसपास के लोगों स्कूल में पूछताछ के बाद भी उसका पता नहीं चला था। उसी समय फुलेरा रेलवे सुरक्षा बल ने पुत्र के फुलेरा रेलवे स्टेशन पर मिल जाने की सूचना दी। इस पर परिजनों ने राहत की सांस ली।