- Hindi News
- जयपुर बयाना ट्रेन के ढींढा में ठहराव की मांग
जयपुर-बयाना ट्रेन के ढींढा में ठहराव की मांग
आदर्शग्राम विकास सेवा समिति ढींढा के अध्यक्ष हनुमान लाल वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को बोदूराम, भंवरलाल, मदनलाल, अशोक, लालचंद, सुरेश कुमार तथा श्रीनारायण ने मंडल रेल प्रबंधक वीरेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर ढींढा हाॅल्ट स्टेशन पर गाड़ी संख्या 59735 जयपुर फुलेरा-बयाना का ठहराव करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि ढींढा स्टेशन से रोजाना 500-700 मजदूर लोग जयपुर रोजगार के लिए अपडाउन करते हैं, लेकिन 6 बजे कोई सवारी गाड़ी नहीं रुकने से मजदूर वर्ग को मजबूरी में चौगुना किराया देकर निजी वाहनों में आना पड़ता है। इसके अलावा स्टेशन पर छाया-पानी बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दैनिकरेल यात्री संघ में सदस्य बनाने पर जोर
हिरनोदा| दैनिकरेल यात्री संघ की बैठक रविवार को शिव मंदिर में यात्री संघ के अध्यक्ष माेहनलाल कारगवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें दैनिक यात्रियों को संघ से जोड़कर सदस्य बनाने, सदस्यता अभियान शुरू करने के साथ ही आय-व्यय का ब्यौरा रखने पर चर्चा की गई। रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं सहित प्लेटफार्म दो एक की ऊंचाई बढ़ाने, रेल लाइन प्लेटफार्म की दूरी कम करने, जयपुर फुलेरा-बयाना गाड़ी का वापसी के समय हिरनोदा स्टेशन पर ठहराव करने के साथ ही समपार फाटक संख्या 246 पर रात्रि को गेट मैन लगाने की मांग को लेकर जयपुर जोन के रेल महाप्रबंधक जयपुर डीआरएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।