- Hindi News
- कोटखावदा | एकराहगीर से शनिवार देर रात मारपीट कर नकदी,
कोटखावदा | एकराहगीर से शनिवार देर रात मारपीट कर नकदी,
कोटखावदा | एकराहगीर से शनिवार देर रात मारपीट कर नकदी, मोबाइल बाइक लूटकर ले जाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार सुबह 11 बजे गरुड़वासी के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि महेशपुरा निवासी हनुमान गुर्जर पुत्र विश्राम गुर्जर शनिवार रात छांदेल में आरएमसी फैक्ट्री से काम कर बाइक से घर लौट रहा था कि कोहल्या महेशपुरा के बीच तीन युवकों ने मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिरा दिया और उससे मारपीट कर वेतन के मिले 5570 रुपए, मोबाइल बाइक लूटकर भाग गए।
पुलिस ने लूट के तीनों आरोपी रामकल्याण पुत्र रामलाल मीणा, सुरेश पुत्र सीताराम मीणा चन्द्रमोहन पुत्र रामकरण मीणा निवासी खेड़ा जगन्नाथपुरा को सुबह 11 बजे गरुड़वासी के जंगलों से गिरफ्तार कर लूट की राशि, मोबाइल मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पुलिसने दिखाई तत्परता
राहगीरसे लूट की सूचना रात 9:00 बजे जैसे ही मिली तो आरोपियों को पकड़ने के लिए थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने एएसआई रामबाबू मीणा कांस्टेबल लेखराज, बलराम, केशव कुमार सुरज्ञान की एक टीम बनाकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा संभावित जगहों पर दबिश दी। रातभर कोई सफलता नहीं मिलने पर रविवार सुबह 11.00 बजे पुलिस की टीम गरुड़वासी जंगल में पहुंची तो दो युवक पुलिस की जीप को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने लूट की वारदात कबूल कर ली। दोनों युवकों उनकी निशानदेही पर उनके एक और साथी को पास ही जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
बाइकफिसलने से जख्मी
हिरनोदा | भंदेबालाजी रोड पर रविवार को बाइक फिसलने से बाइक चालक घायल हो गया। घनश्याम सैनी निवासी बड़ी खेड़ा बाइक से जयपुर जा रहा था। बालाजी मोड़ पर बरसात के पानी से पड़े गहरे गड्ढे में बाइक फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बगरू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बालाजी हिरनोदा-ढींढा-बिचून फुलेरा तिराहे पर बरसात के पानी से गहरा गड्ढा पड़ने से कई वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं, लेकिन सार्वजनिक विभाग ने इन गड्ढो को ठीक नहीं कराया।