पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति

श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | किशनगढ़-रेनवाल

बागके बालाजी के मां देवी के मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति बुधवार को हुई। पूर्णाहुति के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। पूर्णाहुति समारोह में यजमान रविन्द्र सिंह शेखावत ने व्यास पीठ की पूजन की। कथा वाचक बिहारी शरण शास्त्री ने कहा कि भगवान भक्त की हमेशा मदद करते हैं। गरीब दोस्त सुदामा को गले लगाकर उनकी सेवा की थी। इस दौरान सुदामा-श्रीकृष्ण की जीवंत झांकी सजाई गई। समापन अवसर पर पार्षद विजय सिंह नाथावत, रतन सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।

प्राणप्रतिष्ठा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

हस्तेड़ा | ग्रामपंचायत विलपुरा की नाड़ी वाली ढाणी के नवनिर्मित शिव मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तहत बुधवार को विधि-विधान के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई गई। महोत्सव के दौरान बुधवार को यज्ञाचार्य पं. कृष्ण कुमार शास्त्री गठवाड़ी बगला धाम के महंत अन्न दाता महाराज के सान्निध्य में पंडित मुकेश शास्त्री, सुरेंद्र शास्त्री, अशोक शास्त्री महेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिव पंचायत, हनुमानजी राघवदास महाराज के पगल्यों की स्थापना करवाई गई। इस मौके पर पंच कुण्डीय यज्ञ में यजमानों ने पूर्णाहुति दी। कार्यक्रम में विधायक रामलाल शर्मा, विमलपुरा सरपंच रामगोपाल मीणा, आलीसर सरपंच बाबूलाल जड़वाल ने कहा कि मनुष्य जीवन मिलना ही एक बड़ी उपलब्धि है। पुण्य कर्मों से मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। भंडारे में आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी प्राप्त की। मक्खनलाल, रामेश्वर शास्त्री, रामनारायण, छोटीलाल, मोहनलाल, रूपनारायण, भोलूराम, जगदीश प्रसाद, धन्नाराम, रामदेव , बद्रीनारायण , भूराराम, चौथूराम, रामलाल, कन्हैयालाल, सोहनलाल, कानाराम, लक्ष्मीनारायण, मालीराम आदि मौजूद थे।

सीताष्टमीपर धार्मिक कार्यक्रम आज

फुलेरा |कस्बे के विभिन्न मंदिरों में गुरुवार को सीताष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर सियाराम बाबा की बगीची, रेलवे शिव मंदिर, शीतलदास बाबा की बगीची, पुराना फुलेरा के सीताराम मंदिर में भजनोत्सव, प्रवचन धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

किशनगढ़-रेनवाल. शहरमें आयोजित श्रीमद्‌भागवत कथा कार्यक्रम में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।