पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नलों में गंदे पानी की सप्लाई

नलों में गंदे पानी की सप्लाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुलेरा | कस्बेसहित क्षेत्र में मंगलवार को गंदे पानी की जलापूर्ति होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बेवासियों ने बताया कि पिछले 2 दिन से जलदाय विभाग द्वारा मिट्टी युक्त गंदा पानी दिया जा रहा है। इससे हमें मजबूरी में पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। बहुत से लोगों को आसपास में लगे हैंडपंपों से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। जलदाय विभाग सांभर के सहायक अभियंता जग्गाराम वर्मा ने बताया कि सांभर में बने होद की सफाई का कार्य चल रहा है। उसमें ब्लीचिंग पाउडर डाले जाने से पानी मिट्टी युक्त गंदा सा लगने लग जाता है। जल्द ही साफ पानी की आपूर्ति करवा दी जाएगी।