पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत विलपुरा की नाड़ी वाली ढाणी के नवनिर्मित शिव मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तहत बुधवार को विधि-विधान के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई गई। महोत्सव के दौरान बुधवार को यज्ञाचार्य पं. कृष्ण कुमार शास्त्री गठवाड़ी बगला धाम के महंत अन्न दाता महाराज के सान्निध्य में पंडित मुकेश शास्त्री, सुरेंद्र शास्त्री, अशोक शास्त्री महेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिव पंचायत, हनुमानजी राघवदास महाराज के पगल्यों की स्थापना करवाई गई। इस मौके पर पंच कुण्डीय यज्ञ में यजमानों ने पूर्णाहुति दी। कार्यक्रम में विधायक रामलाल शर्मा, विमलपुरा सरपंच रामगोपाल मीणा, आलीसर सरपंच बाबूलाल जड़वाल ने कहा कि मनुष्य जीवन मिलना ही एक बड़ी उपलब्धि है। पुण्य कर्मों से मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। भंडारे में आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी प्राप्त की। इस मौके पर भगवान की मनोरम झांकियां सजाई गई। कार्यक्रम में मक्खन लाल, रामेश्वर शास्त्री, रामनारायण, छोटी लाल, मोहन लाल, रूपनारायण, भोलूराम, जगदीश प्रसाद, धन्ना राम, रामदेव , बद्रीनारायण , भूरा राम, चौथू राम, रामलाल, कन्हैया लाल, सोहन लाल, कानाराम, लक्ष्मीनारायण, मालीराम सहित काफी लोग मौजूद थे।

सीताष्टमीपर धार्मिक कार्यक्रम आज

फुलेरा| कस्बेके विभिन्न मंदिरों में गुरुवार को सीताष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर सियाराम बाबा की बगीची, रेलवे शिव मंदिर, शीतलदास बाबा की बगीची, पुराना फुलेरा के सीताराम मंदिर में भजनोत्सव, प्रवचन धार्मिक कार्यक्रम होंगे।