पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 101 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

101 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविन्दपुरा-बाढ़पीथावास भोम्या जी मंदिर परिसर में रविवार को जयपुर जिला देहात यादव महासभा के अध्यक्ष हरसहाय यादव की अध्यक्षता में श्री कृष्ण यादव समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रभारी हरीश यादव ने बताया कि बैठक में 20 फरवरी फुलेरा दूज पर यादव समाज द्वारा सामूहिक सम्मेलन में 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस दौरान यादव समाज स्मारिका का विमोचन किया गया समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने के बारे में विचार-विमर्श करने के साथ ही आगामी तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की रुप रेखा तैयार करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर विवाह समिति अध्यक्ष सरदार सिंह यादव, बोदूराम यादव, गणपत लाल यादव, छाजू लाल प्रधान, गणजीत यादव, रामकिशन यादव, लालचंद, गंगाराम यादव, बालूराम यादव, मधु यादव, बाबू लाल यादव हाथोज, दूलीचंद ठेकेदार, सुल्तान सिंह यादव, लक्ष्मण यादव आदि मौजूद थे।

13जोड़ों का पंजीयन

हिरनोदा | कस्बेके धार्मिक स्थल भंदे बालाजी के प्रजापति ब्रह्म समाज धर्मशाला में रविवार को पूर्व प्रधान भैरूलाल धमुणिया के मुख्य आतिथ्य लालचंद छापोला की अध्यक्षता में प्रजापति समाज सामूहिक विवाह एवं विकास समिति भंदे बालाजी की साधारण सभा हुई। समिति के कोषाध्यक्ष धन्नालाल प्रजापत ने बताया कि सभा में 24 जनवरी को आयोजित होने वाले पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया। बैठक में समाज के लोगों से जनसंपर्क कर विवाह सम्मेलन को सफल बनाने, सभी समाज बंधुओं का सहयोग लेने, प्रचार-प्रसार करने, जोड़ों का पंजीयन कराने, जनसहयोग राशि जुटाने पर चर्चा की। विभिन्न समितियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। विवाह के लिए 13 जोड़ों का पंजीयन किया गया। समाज के भामाशाहों ने विवाह सम्मेलन के लिए रविवार को करीब पांच लाख रुपए से ज्यादा सहयोग राशि समिति को प्रदान की।