पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूनसिया में राज्यवर्धन का अभिनंदन कर बताई समस्याएं

जूनसिया में राज्यवर्धन का अभिनंदन कर बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाघावास. ग्रामजूनसिया में सांसद राज्यवर्धन सिंह फुलेरा विधायक कुमावत को ज्ञापन देते ग्रामीण।

भास्कर न्यूज | बाघावास

ग्रामजूनसिया में बुधवार को नागरिक अभिनंदन समारोह सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जनता के सहयोग से ही क्षेत्र का विकास संभव है।

इसके बाद लोगों की समस्या सुनवाई करते हुए बस स्टैंड से सोलंकियों की ढाणी तक सड़क बनाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन को बुलाकर एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर विधायक निर्मल कुमावत ने कहा कि वरियता के आधार पर क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। ग्रामीणों ने सांसद विधायक को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने, पेयजल के लिए सात किलोमीटर पाइप लाईन स्वीकृत करने, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ज्ञापन दिया। इस पर विधायक कुमावत ने सामुदायिक भवन पेयजल के लिए पाइप लाईन डलवाने का कार्य शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया तथा आगामी बजट में विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सांभर पंचायत समिति प्रधान दुर्गेश वर्मा, एडवोकेट नरेंद्र वर्मा, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा सांभरलेक के संरक्षक अजय कुमार शर्मा, केसरसिंह शेखावत, नाथूलाल पुजारी, चौथमल शर्मा, सुरेश डीलर, छोटूराम कुमावत, हरबीर सिंह शेखावत, रतन सिंह शेखावत, रामेश्वर बुरड़क, सुरेंद्र सिंह शेखावत, मन्नाराम बुनकर, शिशपाल, हनुमान प्रसाद स्वामी, सूरजमल यादव, भैरूराम यादव, जुगलकिशोर शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। इसी प्रकार कस्बे में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। लालासर में सरपंच तुलसी देवी जांगिड़ के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया और समस्याओं से अवगत कराया गया।

करणसर|गांवऔर गरीब के विकास से ही भारत का उत्थान सम्भव है अन्यथा इनके विकास के बिना हम इस आर्थिक युग मे विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आने से वंचित रह जाएंगे। यह बात कस्बे के समीप के गांव हरसोली में आयोजित कार्यक्रम सांसद आपके द्वार में जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह ने कही। फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत ने कहा कि भारत सरकार राजस्थान सरकार गांवों के विकास के लिए अनेक योजनाएं बनाकर लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है। उपप्रधान रूडमल यादव, पूर्व प्रधान रणबीर सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बालकिशन शर्मा, पंचायत समिति