- Hindi News
- छात्राएं लें भ्रूण हत्या के विरोध का संकल्प
छात्राएं लें भ्रूण हत्या के विरोध का संकल्प
शहरके मोरीजा रोड पर राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सोमवार को पालिकाध्यक्ष आशीष दुसाद ने मानवाधिकार क्लब, महिला प्रकोष्ठ, युवा विकास केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत स्काउट-गाइड रोड सेफ्टी क्लब का उदघाटन किया। दुसाद ने कहा कि छात्राएं अपने को कभी कमजोर समझें। हमारी संस्कृति में महिला देवी का स्वरूप माना गया है। मानवाधिकार क्लब संयोजक डॉ. सुलोचना शर्मा ने महिला सशक्तिकरण एवं कार्य स्थल पर महिलाओं के मूलभूत अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अलका त्रिपाठी ने लिंग आधारित मुद्दों पर चर्चा की। भारत स्काउट गाइड प्रभारी डॉ. प्रियंका शर्मा डॉ. सुमन ढाका ने छात्राओं को बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. केपी मीणा ने सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों के बारे बताया। एनएसएस प्रभारी पवन कुमार शर्मा डॉ. हरिनारायण मौर्य ने िवचार व्यक्त िकए। विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि चतुर्वेदी बजरंग लाल सोनी ने भी विचार व्यक्त किए।
विवाहितासहित पांच लोगों ने की धोखाधड़ी
फुलेरा| एकव्यक्ति ने प|ी सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने मेें इस्तगासा से मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि भरतोलाव नरैना निवासी मोहम्मद इकराम की शादी 10 मई 2004 को संजीदा बानो उर्फ संजा पुत्री बाबूदीन चौहान निवासी ढाणी गोपालपुरा से हुई थी। बानो ने 4 अप्रैल 2011 को फुलेरा सीएचसी में पुत्र रिजवान को जन्म दिया था, लेकिन प|ी, साला समीम, साले की प|ी रजिया, ससुर बाबुदीन चौहान श्यामी की ढाणी के उपस्वास्थ्य केन्द्र की आशा सहयोगिनी जमशेद ने मिलकर धोखाधड़ी षड्यंत्र रचकर पुत्र रिजवान को हड़प करने की नीयत सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 1900 रुपए को हड़प करने के उद्देश्य से जच्चा-बच्चा रक्षा कार्ड में काट-छांट कर उसके नाम की जगह समीम अंकित कर भुगतान ले लिया, जबकि प|ी को प्रदान की गई प्रसव सेवाओं के वितरण रजिस्टर में संजीदा प|ी इकरार अंकित है।