न्यूज इनबॉक्स
रेल यात्री महासंघ ने दिया ज्ञापन
फुलेरा| कस्बेके गांधी चौक की सिंघानिया धर्मशाला में नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक अध्यक्ष श्रवण वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें फुलेरा स्टेशन पर यात्री गाड़ी के रूकने पर पानी की सप्लाई चालू रखने, जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी का फुलेरा में वाणिज्यिक ठहराव करने, बयाना-जयपुर शटल को जयपुर से नीयत समय पर संचालित करने, फुलेरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 5 पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने, शौचालय मूत्रालयों से फैल रही गंदगी में सुधार करवाने आदि समस्याओं के निराकरण के लिए महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल ने रेल प्रबन्धक महाप्रबंधक को ज्ञापन देने का निर्णय किया। साथ ही फुलेरा में प्रस्तावित योजनाओं को शीघ्र चालू करने को लेकर सांसद जयपुर ग्रामीण विधायक फुलेरा से मिलने का प्रस्ताव भी लिया गया। बैठक में अमर चन्द चौधरी, कैलाश लोहा, भंवर कुमावत, मोहम्मद नियाज खान, इन्द्रजीत मंडावरिया, प्रीतम बंजारा, हरिमोहन शर्मा, सुनील गोठवाल, संजय जैन आदि मौजूद थे।
मौजमाबादको पंचायत समिति बनाए
मौजमाबाद| ग्रामीणोंने पूर्व सरपंच सुवालाल गुर्जर की अध्यक्षता मे मौजमाबाद तहसील को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर बैठक की। इसमंे सभी ने मौजमाबाद को पंस बनाने की मांग की। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन करने काे विवश होना पड़ेगा। कोर्ट में भी याचिका दायर करने के साथ ही संघर्ष समिति बनाने का भी निर्णय किया। बैठक में रामअवतार अग्रवाल, रमेश चन्द मीना, रमेश चन्द शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया।
श्रमदानसे बगीची को किया साफ
सांभरलेक| कस्बेके रैगर मोहल्ले में बगीची में पार्षद नानक राम गहनोलिया एवं चंद्रकांता शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ श्रमदान कर बगीची की साफ सफाई की। वार्ड पार्षद नानगराम गहनोलिया ने बताया कि बगीची की साफ सफाई कर इसे बच्चों के लिए खेलने के मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर रैगर समाज के कई लोग मौजूद थे।