- Hindi News
- जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने का किया निर्णय
जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने का किया निर्णय
हिरनोदा | भाजपाकार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को मंडल मंत्री महेंद्रसिंह खंगारोत की अध्यक्षता में श्रीकल्याण फार्म पर हुई। बैठक में नवनिर्वाचित प्रधान संतोष कड़वा, जिला परिषद सदस्य कोमल कुमावत, पंचायत समिति सदस्य सुष्मिता सैन फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वार्ड स्तर पर कार्यकारिणी गठित करने, सदस्यता अभियान को सक्रिय बनाने अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में कन्हैयालाल कुमावत, लालचंद कुमावत, मनोहर, रामनारायण, रतनलाल, गणेश, शंकरलाल आदि मौजूद थे।