पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यादव समाज के तृतीय विवाह सम्मेलन पोस्टर का विमोचन

यादव समाज के तृतीय विवाह सम्मेलन पोस्टर का विमोचन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविन्दपुरागांव के बाढ़ पीथावास रोड पर मंगलवार को श्रीकृष्ण यादव समाज की ओर से 20 फरवरी फुलेरा दोज के सावे पर तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यक्रम पोस्टर का समिति के पदाधिकारियों ने विमोचन किया।

मीडिया प्रभारी पूर्व पार्षद हरीश यादव ने बताया कि तृतीय विवाह सम्मेलन में 61 नव जोड़े दाम्पत्य जीवन के सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज के अधिकारी, राजनीति से संबंध रखने वालों सहित करीब 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

समिति अध्यक्ष सरदार सिंह यादव ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तहसील स्तर पर विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सरदार सिंह यादव, मीडिया प्रभारी हरीश यादव, पूर्व सरपंच बाबू लाल यादव, बोदूराम यादव, लालचंद यादव, गणपत लाल यादव, लादूराम यादव, ग्यारसी लाल चौरिया आदि समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

महिलाओंने निकाली कलश यात्रा

प्रागपुरा | जोधपुरागांव में मंगलवार को महिलाओं ने किडारोद मंदिर से घरसुरदास मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। इसमें महिलाए नाचते-गाते हुए चल रही थी। विक्रम नेहरा ने बताया कि बुधवार को छाजूदास महाराज का भंडारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।