पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा

पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुलेरा | रेलवेपेंशनर सोसायटी की बैठक मंगलवार को सिंघानिया धर्मशाला में अध्यक्ष गिरिजा शंकर अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। अवस्थी ने कहा कि समस्याओं का निराकरण संगठन की मजबूती से ही संभव है तथा पेंशनरों को रचनात्मक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस पर पेंशनरों की सुविधा पास, मेडिकल फेमिली पेंशन, बैंक अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक भंवर लाल मालाकार, पन्नालाल खारडिय़ा, भंवर लाल भोडिवाल, मांगीलाल कुमावत, भूरा भाई, नरेश सैन ने संगठन सदस्यता अभियान पर विचार व्यक्त किए। सोसायटी की सदस्यता ग्रहण करने वाले तीन लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।