पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाथ समाज के 20 जोड़े बने हमसफर

नाथ समाज के 20 जोड़े बने हमसफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिरनोदा | धार्मिकस्थल भंदे बालाजी स्थित नाथ समाज धर्मशाला में शुक्रवार को नाथ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत थे। समारोह में समाज के 20 जोड़े हमसफर बने। विधायक कुमावत ने कहा कि जब तक किसी भी समाज में शिक्षा को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा, तब तक समाज विकास नहीं कर सकता है। समारोह में विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बंशीदयाल योगी, रामगोपाल योगी, शिम्भूनाथ, नाथूलाल योगी, धन्नानाथ, छीत्तरनाथ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवाह समिति के अध्यक्ष प्रहलादनाथ योगी ने की।

खबरें और भी हैं...