मकान के मुहूर्त में गया था परिवार, पीछे से जेवर-नकदी ले गए चोर
कस्बे के रेलवे परिसर स्थित रामलीला मैदान के पास रेल आवास में चोर ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण नगदी चुरा ले गए। पीडि़त जयसिंह चारण हाल रेल कर्मचारी पावर हाउस फुलेरा ने बताया कि मैं मेरा पूरा परिवार अपने गांव मकान के मुहुर्त में शामिल होने गए हुए थे। 12 फरवरी को पड़ोसियों द्वारा चोरी की जानाकरी मिलने पर मैं अपने परिवार के साथ अपने गांव से आकर देखा तो आलमारी में रखे 60 हजार रुपए, 3 जोड़ी पायजेब, गले में पहनने का सोने का मांदला, सोने की माताजी की मूर्ति, सोने का कान गले का सेट नहीं मिले। चोर करीब 3 लाख रुपए की लागत का सामान नगदी ले गए। पीड़ित ने फुलेरा थाने में चोरी मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
फुलेरा. रेलवेपरिसर स्थित आवास पर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।