पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भेड़ चोरों को गिरफ्तार नहीं करने पर थाने पर प्रदर्शन

भेड़ चोरों को गिरफ्तार नहीं करने पर थाने पर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामलखेसरा सालगरामपुरा में दो जनों के रेवड़ों में से 70 भेड़ें चोरी हो जाने पर पुलिस के चोरों को नहीं पकड़ने से नाराज रेबारियों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया।

22 अगस्त को भंवरलाल रेबारी के रेवड़ में से 50 भेड़ें चोरी हो गई थी। इसके बाद 19 सितंबर को हरिराम रेबारी के रेवड़ में से 20 भेड़ें और चोरी हो गई। दोनों ही मामलों का थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें शक के आधार पर 6 लोगों के नाम भी पुलिस को बताए गए थे। इसके बावजूद पुलिस ने काेई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन के बाद एसीपी हरफूल सिह चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं ही जांच करने का आश्वासन दिया। इसके बाद रेबारी शांत हुए।

हादसेमें दो महिलाएं घायल

दूदू | दूदू-जयपुर-अजमेरराजमार्ग पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो महिलाएंं गंभीर घायल हो गई। इन्हें राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल, जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे पड़ासौली के पास जयपुर से अजमेर जा रही वैन के एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वैन पलट गई और वैन में सवार जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, अजमेर में कार्यरत महिला नर्स लूसी जोनसन 48 घायल हो गई। इसी तरह रविवार प्रात: 4.15 बजे राजमार्ग पर ही कस्बे में छह मोरा पुलिया पर आगे चल रहे ट्रोला के पीछे से रहे दूसरे ट्रोला ने टक्कर मार दी। इससे पीछे वाले ट्रोला का चालक पप्पू (28) निवासी खेतड़ी, उत्तरप्रदेश गंभीर घायल हो गया।

शादीका झांसा देकर दुष्कर्म

चाकसू | चाकसूथाने में एक विधवा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी हेमराज ने बताया कि कस्बा निवासी महिला से उसके रिश्तेदार पन्नालाल पुत्र धन्नालाल निवासी कुरावदा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी के लिए कहने पर वह अपनी बात से मुकर गया।

बाइकटक्कर से एक जख्मी

फुलेरा | एकजने ने थाने में इस्तगासे से रविवार को एक मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ टक्कर मारकर घायल करने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि राजूलाल निवासी श्यामियों की ढाणी 12 सितंबर को सुबह बाइक से फुलेरा रहा था। उसी समय पुराना फुलेरा चौराहा के पास पीछे से तेज गति से रही मोटरसाइकिल चालक हनुमान गुर्जर ने उसकी बाइक के टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अभी भी सवाई