मोहम्मद अयूब खान संयोजक नियुक्त
फुलेरा| फेडरेशनऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज फोर्टी के महामंत्री विजय गोयल ने प्रचार प्रसार समिति के संयोजक पद पर कस्बा निवासी मोहम्मद अयूब खान को मनोनीत किया।
अशोकदायमा अध्यक्ष
चौमू| शहरके माहेश्वरी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा के चुनाव सर्वसम्मति से निर्वाचन अधिकारी जंगबहादुर सिंह की देखरेख में हुए। इसमें ब्रजेश कुमार मथुरिया सभाध्यक्ष, शिवनारायण शर्मा उपसभाध्यक्ष, अशोक दायमा अध्यक्ष, अर्जुन यादव कार्यकारी अध्यक्ष, महेंद्र बुनकर उपाध्यक्ष माध्यमिक, अनिल मीणा उपाध्यक्ष प्रारंभिक, मालचंद कुलदीप उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा, हेमलता खनगवाल महिला उपाध्यक्ष, हनुमान सहाय खटीक मंत्री, राधा यादव महिला मंत्री, शैतान जाट संगठन मंत्री, संतोष राजोरिया संयुक्त मंत्री, गोपीकृष्ण गुप्ता कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार वर्मा प्रतिनिधि प्रधानाचार्य, सरदारमल मीणा प्रतिनिधि माध्यमिक शिक्षा, शंकरलाल यादव प्रतिनिधि प्रारंभिक शिक्षा, बलवंतसिंह प्रतिनिधि संस्कृत शिक्षा, सेवक चंद सेठी प्रतिनिधि प्रयोगशाला, कैलाश चंद सैनी प्रतिनिधि पुस्तकालय अध्यक्ष, धर्मराज प्रवक्ता, रमेश कुमार मीणा ऑडिटर पद पर नियुक्त किए गए।
मोहम्मदशरीफ अध्यक्ष
अजीतगढ़| क्षेत्रीयविकास परिषद की रविवार को कोषाध्यक्ष ग्यारसीलाल टेलर की अध्यक्षता में बैठक गई। इसमें परिषद की पिछली गतिविधियों की समीक्षा एवं संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई। बैठक में कई दिनों से रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद पर मोहम्मद शरीफ गौरी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। दशहरे पर्व पर मेला, रावण दहन एवं सांस्कृतिक, धार्मिक झांकियों के बारे में चर्चा की गई। निर्णय किया गया कि बुधवार को दशहरे मेले के लिए विभिन्न समितियों का गठन करके जिम्मेदारियां सौंपी जावेगी। एडवोकेट विक्रमसिंह बांकावत, अविनाश सेठी, उपाध्यक्ष भोलूराम बड़सीवाल, महेश रामावत, रमेश पारीक, केदारनाथ जोशी, सुरेन्द्र जांगिड़, भागीरथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।