पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहम्मद अयूब संयोजक

मोहम्मद अयूब संयोजक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहम्मद अयूब संयोजक

फुलेरा| फेडरेशनऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज फोर्टी के महामंत्री विजय गोयल ने प्रचार प्रसार समिति के संयोजक पद पर कस्बा निवासी मोहम्मद अयूब खान को मनोनीत किया।

मोहम्मदशरीफ अध्यक्ष

अजीतगढ़| क्षेत्रीयविकास परिषद की रविवार को कोषाध्यक्ष ग्यारसीलाल टेलर की अध्यक्षता में बैठक गई। इसमें परिषद की पिछली गतिविधियों की समीक्षा एवं संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई। बैठक में कई दिनों से रिक्त चल रहे अध्यक्ष पद पर मोहम्मद शरीफ गौरी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। दशहरे पर्व पर मेला, रावण दहन एवं सांस्कृतिक, धार्मिक झांकियों के बारे में चर्चा की गई। निर्णय किया गया कि बुधवार को दशहरे मेले के लिए विभिन्न समितियों का गठन करके जिम्मेदारियां सौंपी जावेगी। एडवोकेट विक्रमसिंह बांकावत, अविनाश सेठी, उपाध्यक्ष भोलूराम बड़सीवाल, महेश रामावत, रमेश पारीक, केदारनाथ जोशी, सुरेन्द्र जांगिड़, भागीरथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।