न्यूज इनबॉक्स
डीजे माहेश्वरी ने कोर्ट िबल्डिंग के लिए जमीन देखी
चाकसू| शहरमें मुंसिफ न्यायालय भवन के लिए सोमवार को डीजे दीपक माहेश्वरी ने गरुड़वासी रोड पर 132 जीएसएस के सामने जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने मुंसिफ मजिस्ट्रेट जगदीश कुंतल एवं तहसीलदार मनीष फौजदार से जमीन को लेकर विचार-विमर्श किया और मौका स्थिति का जायजा कर आवश्यक निर्देश दिए।
पेयजलव्यवस्था के लिए 266 लाख रूपए स्वीकृत
चौमू| विधायकरामलाल शर्मा की अनुशंसा पर चौमू विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पेयजल व्यवस्था के लिए 266.38 लाख रुपए स्वीकृत किए। इस राशि से ग्राम पंचायत आलीसर के बाघा का बास में 36.76 लाख, चारणवास में 45.56 लाख, ग्राम पंचायत आष्टीकलां के ग्राम बागड़ों का बास में 55.26 लाख, ग्राम पंचायत जैतपुरा में 56.40 लाख, ग्राम पंचायत जाटावाली के डेहरा में 72.40 लाख रुपए की लागत से नलकूप, टंकी निर्माण तथा पाइप लाइन डलवाने का कार्य किया जाएगा।
पंचायतसमिति कार्यालय में कर्मचारियों ने किया श्रमदान
सांभरलेक| भारतस्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को पंचायत समिति कार्यालय में कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई की। श्रमदान के तहत कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में फैली गंदगी को साफ किया। विकास अधिकारी रामनिवास चौधरी सहित कई कर्मचारियों ने श्रमदान में भाग लिया।
जम्मूबाढ़ हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित
फुलेरा| कस्बेके गांधी चौक में राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद की ओर से जम्मू कश्मीर में प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि को लेकर रविवार देर शाम श्रद्धांजलि सभा हुई। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज आहुजा थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार देवाल ने की। इस मौके पर कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। दिलीप सुरोलिया, शक्ति सिंह, दीपक कुमावत, प्रकाश चेजारा, महेश सोनी, दिनेश कुमावत, गौरी शंकर शर्मा, अमित साहू, सुरेश छाबड़ा आदि मौजूद थे।
रोजड़ीपंचायत की बैठक में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव
हिरनोदा| ग्रामपंचायत रोजड़ी में सोमवार को सरपंच शांतिलाल वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक हुई। सचिव रामनिवास शर्मा ने बताया कि इसमें ग्राम विकास कार्यों की समीक्षा कर ग्राम के विभिन्न मोहल्ले में विकास कार्य कराने, पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से नियमित करने, नालियों की सफाई कराने सहित विकास क