पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज इन बाॅक्स

न्यूज इन बाॅक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई किस्मों उर्वरक के बारे में दी जानकारी

हस्तेड़ा|ग्रामपंचायत मंडा भिंडा के ग्राम प्रगति नया बास के रघुनाथ मंदिर परिसर में कालाडेरा सहायक कृषि अधिकारी रामसिंह शेखावत की अध्यक्षता में एक दिवसीय महिला कृषक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।। सहायक कृषि अधिकारी शेखावत ने रबी की गेहूं, जौ, सरसों आदि फसल की नई किस्मों उर्वरकों के संतुलित उपयोग अनाज भंडार के उपाय भी बताए। इसके अलावा कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्राओं को कृषि विभाग की प्रतिवर्ष मिलने वाले पांच हजार रुपए प्रोत्साहन के बारे में भी जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में विजेता रही भगवती देवी जाट, कमला देवी बुनकर, राधा देवी जाट को पुरस्कार दिया गया। कृषि पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व वार्डपंच नरेश शर्मा आदि ने भाग लिया।

निशुल्कचिकित्सा शिविर 21 को

चाकसू|व्यापारमंडल चाकसू की ओर से 21 सितंबर को नीलकंठ हनुमान मंदिर में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।

िशक्षकसंघ के चुनाव 21 को

चौमू|राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम उपशाखा चौमू के कार्यकारिणी के चुनाव 21 सितंबर को माहेश्वरी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चुनाव अधिकारी जंगबहादुर सिंह सहायक चुनाव अधिकारी संजय मीणा के निर्देशन में आयोजित किए जाएंगे।

रामलीलाकल से

फुलेरा|श्री रेलवे रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से 15 दिवसीय रामलीला का मंचन 20 सितंबर से रेलवे परिसर में रंगमंच पर गणेश पूजन, नारद मोह शिव पार्वती संवाद के साथ शुरू होगा। सचिव प्रेमचंद वर्मा ने बताया कि रामलीला रोजाना रात्रि 8 बजे से शुरू होगी। इससे पूर्व शुक्रवार को बल्ली रंगमंच का पूजन किया जाएगा।

बैरिकेड्सबना बकरियों का शरण स्थल

चंदवाजी|कस्बेके बस स्टैंड पर बकरियों का झुंड गर्मी से बचने के लिए हाइवे पर लगे बैरिकेड्स में बैठ गया। मौत के साए में आराम फरमाती इन बकरियों की तरफ इनके मालिक अन्य किसी का भी ध्यान नहीं गया। इन आवारा घूमते पशुओं की प्रमुख समस्या है, जो अचानक दुपहिया वाहन सहित अन्य के सामने जाने से इन्हें बचाने के चक्कर में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।