- Hindi News
- भामाशाह शिविर में कार्ड बनाने को उमड़ी भीड़
भामाशाह शिविर में कार्ड बनाने को उमड़ी भीड़
जालसू में ड्यूटी पर तैनात सिपाही से झगड़ा
जालसू|कस्बेके राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को लगे भामाशाह शिविर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने कुछ लोगों के खिलाफ झगड़ा कर राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया। कालाडेरा थाने के हेड कांस्टेबल हरिराम शर्मा ने बताया कि जालसू चौकी में कार्यरत कर्मचारी रामस्वरूप इस शिविर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगा हुआ था। इस दौरान ग्राम मोहनपुरा निवासी कानाराम पुत्र केसर मल, केसर मल पुत्र मानाराम, प्रकाश पुत्र गोपाल लाल, दादर बावड़ी निवासी अजीत पुत्र रोहिताश, जालसू निवासी मोहन लाल मीणा, महेंद्र खांडल ने झगड़ा कर राजकार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।
चौमू. केशवनगर के भामाशाह शिविर में गुरुवार को उमड़ी भीड़। इस कारण शिविर की तिथि एक िदन और बढ़ानी पड़ी।
जालसू. ग्रामबरना में आयोजित भामाशाह कार्ड शिविर में उमड़ी भीड़।
कार्यालय संवाददाता | चौमू
शहरके नगरपालिका क्षेत्र के केशव नगर में तथा ग्राम टांकरड़ा में लगे दो दिवसीय भामाशाह शिविर में कार्ड बनाने वालों की भारी भीड़ उमड़ने से प्रशासन ने इन दोनों स्थानों पर एक दिन शिविर और लगाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को भी यहां शिविर लगेंगे। भामाशाह कार्ड योजना प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि केशव नगर में लगे शिविर में 161 भामाशाह कार्ड 473 व्यक्तियों के बनाए गए हैं तथा 99 आधार कार्ड भी बनाए। इसी प्रकार टांकरड़ा में 602 व्यक्तियों के 221 भामाशाह कार्ड तथा 209 आधार कार्ड बनाए। नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट ने बताया कि शिविर में बार-बार कंप्यूटर हैंग होने से कार्ड कम बन पाए, जबकि कार्ड बनाने वालों की भीड़ उमड़ रही है।
जालसू|ग्रामबरना के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में गुरुवार से दो दिवसीय भामाशाह शिविर आमेर विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह की देखरेख में सरपंच सुनील कुमार मीणा की अध्यक्षता में लगाया गया। नायब तहसीलदार सतीश शास्त्री ने कहा कि भामाशाह आवेदन पत्र में आवेदक की समस्त जानकारियां भरने से फायदा होगा। इसलिए आवेदक को आवेदन पत्र का हर कॉलम भरना चाहिए। पंचायत सचिव सूणी लाल मीणा ने बताया कि भामाशाह शिविर में 450का भामाशाह कार्ड का पंजीकरण किया गया है तथा 298 आधार कार्ड बनाए गए। इसके अलावा 254 लोगों के बैंक खाते खोले गए। शिविर में पटवारी भगवान सिंह, छ