पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदगी देखकर बिफरे सरपंच, निवारण समिति गठित

गंदगी देखकर बिफरे सरपंच, निवारण समिति गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा भोपजी| ग्रामपंचायत में सरपंच रामस्वरूप सौंकरिया ने पदभार संभालते ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पंचायत में व्याप्त गंदगी को लेकर सफाईकर्मियों की बैठक कर निर्देश दिए। ग्राम पंचायत उदयपुरिया के सरपंच रामस्वरूप सौंकरियां को ग्रामीणों के दो से अधिक संतानें होने की शिकायत करने पर संभागीय आयुक्त ने 25 जुलाई को निलंबित कर दिया था। शुक्रवार सवेरे 10 बजे जैसे ही सौंकरिया ग्राम पंचायत भवन में पहुंचे तो ग्रामीणों की दर्जनों समस्याएं सुनीं। इस पर सरपंच सौंकरिया ने शीघ्र सभी सफाई कर्मचारियों को बुलाकर कस्बे के सभी मार्गों की प्राथमिकता से सफाई करवाने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम में रामचरण डागर, रामरतन रावत, कैलाशचंद सेवदा, महेन्द्र मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नगरकार्यकारिणी का गठन

फुलेरा| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शुक्रवार को परिषद कार्यालय पर सह जिला सहसंयोजक राजेन्द्र प्रसाद नागा की अध्यक्षता में हुई। इसमें फुलेरा नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष मुकेश गनोलिया, उपाध्यक्ष विकास गौड़, मंत्री अंकित पारीक, सह मंत्री मुकेश नरानिया, सचिव गोविन्द चौहान, नगर प्रमुख योगेन्द्र कुमावत कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार जोतरीवाल, धर्मेन्द्र रमेश वर्मा को चुना गया। रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।