पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेवकों को हथियार प्रशिक्षण

स्वयंसेवकों को हथियार प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वयंसेवकों को हथियार प्रशिक्षण

फुलेरा|कस्बेके सांभर रोड पर गृह रक्षा प्रशिक्षण उपकेंद्र में स्वयंसेवकों का 25 दिवसीय हथियार प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षक कंपनी कमांडर मदन सिंह तंवर प्लाटून कमांडर नरेंद्र सिंह है। उन्होंने स्वयंसेवकों को शारीरिक व्यायाम, खाली हाथ ड्रिल, राइफल ड्रिल, लाठी ड्रिल, यातायात के चिन्ह, नियम, हथियारों की जानकारी, आपदा प्रबंधन, फील्ड क्राफ्ट आदि की जानकारियां दी। कंपनी कमांडर तंवर ने बताया कि राइफल चलाने की ट्रेनिंग स्वयंसेवकों को दी जा रही है। ताकि मांग एजेंसी को हथियारबंद स्वयंसेवक उपलब्ध कराया जा सके। शिविर में 25 स्वयंसेवक है। उपकेंद्र के लिए चार बीघा जमीन आबंटित कर दी गई है। 25 लाख रुपए की लागत से चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।