पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २00 रोगियों ने कराई जांच

२00 रोगियों ने कराई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुलेरा | कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को निशुल्क श्वास, दमा, अस्थमा एलर्जी रोग जांच शिविर आयोजित हुआ। शिविर में डॉ. धनराज बागड़ी ने इन रोगों से ग्रस्त सौ रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां परामर्श दिया। इन रोगों से ग्रस्त बच्चों के फेफड़ों की ब्रीदोमीटर से जांच कर परामर्श दिया गया। डॉ. बागड़ी ने इस बरसात के मौसम में इन रोगों के लक्षण बचाव के उपाय की भी जानकारियां दी।

रक्तदानशिविर लगाने का निर्णय

मौजमाबाद| ग्रामपंचायत झाग मे बुधवार को किसान मोर्चा दूदू अध्यक्ष अर्जुन लाल बुरड़क की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 64 वां जन्मदिन मनाया गया इसमें जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिये रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान रामलाल वर्मा, बजरंग लाल सहित आदी लोग उपस्थित थे।

सरकारीस्कूल में पौधरोपण

बगरू| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में कांग्रेस नेता महेश नराणियां के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। पार्टी के मालूराम मीणा, रामकिशोर छीपा, पार्षद रफीक मोहम्मद, सीएम भदाला विद्यालय स्टाफ बच्चों ने विद्यालय परिसर में 21 पौधे लगाए।

नल-बिजलीकनेक्शन करवाने पर चर्चा

फुलेरा| वरिष्ठनागरिक परिषद की सभा मंगलवार देर शाम को अध्यक्ष सौभागमल जैन की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय में आयोजित हुई। सभा में परिषद कार्यालय पर पेयजल बिजली कनेक्शन करवाने, कार्यालय भवन के एक कमरे मे चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र को अन्यत्र स्थापित करने सहित वरिष्ठ जनों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा आगामी ११ अक्टूबर को परिषद के प्रदेश स्तर के होने वाले चुनाव चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों को जानकारियां दी। सभा में वैद्य प्रभुदयाल दाधीच, छगन लाल शर्मा, ईश्वर चन्द जोशी, प्रताप सिंह, नारायण लाल घोडेला, रामेश्वर दास, बिरदी चंद माली आदि ने संगठन पर विचार व्यक्त किए।

बाढ़पीडि़तों के सहायतार्थ होगा कवि सम्मेलन

किशनगढ़-रेनवाल| जम्मूकश्मीर में आए बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए शहर में रेनवाल यूथ क्लब की ओर सेे 27 सितंबर को कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि शामिल होंगे। क्लब उपाध्यक्ष भींवाराम डोडवाडिया ने बताया कि कवि सम्मेलन में एकत्रित चंदा प्रधानमंत्री राहत कोष में भिजवाया जाएगा। कवि सम्मेलन को लेकर यूथ क्लब के कार्यकर्ताओं की किसान मं