पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविरों में उमड़ रही है भीड़

भामाशाह शिविरों में उमड़ रही है भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें इन दिनो बनाए जा रहे भामाशाह कार्ड शिविर में कार्ड बनवाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। इस कारण अधिकांश शिविरों की तिथि को भी कई जगह बढ़ाना पड़ रहा है।

शहर में बुधवार को केशव नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सवेरे से ही कार्ड बनाने वालों का तांता लगना शुरू हो गया था। भामाशाह कार्ड योजना प्रभारी सोहनलाल ने बताया कि नगरपालिका में 3 सौ 26 व्यक्तियों के 1 सौ 16 परिवारों के भामाशाह कार्ड बनाए गए हैं तथा 1 सौ 76 के आधार कार्ड बनाए हैं। इसी प्रकार टांकरड़ा के आईटी केंद्र में आयोजित शिविर में 5 सौ 20 व्यक्तियों के 2 सौ 40 परिवारों के भामाशाह तथा 1 सौ 54 आधार कार्ड बनाए गए हैं। केशव नगर शिविर में नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, ईओ ओमप्रकाश सैनी आदि मौजूद थे।

कालवाड़| स्थानीयग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से आयोजित तीन दिवसीय भामाशाह शिविर में बुधवार को सवेरे से ही ग्रामीणों का तांता लगा रहा। शिविर में करीब 700 परिवारों का भामाशाह कार्ड बनाएं गए। वहीं 1 सौ 75 बैंक खाता खोले गए।

विकास अधिकारी पिंकी शर्मा ने बताया कि शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की संख्या को देखते हुए गुरुवार को भी शिविर जारी रहेगा। इस मौके पर एडीएम सुषमा अरोड़ा, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार शर्मा, प्रगति प्रसार अधिकारी दिलीप सिंह, सरपंच कल्याण सहाय कुमावत, उपसरपंच बजरंग सिंह नाथावत, रामेश्वर मंडीवाल, सहायक सचिव कविता आदि मौजूद थे।

फुलेरा| नगरपालिकासभागार में बुधवार को पालिका के वार्ड नं.1 का भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में भामाशाह कार्ड बनाने वालों की भीड़ उमड़ी। शिविर में उपखंड अधिकारी सांभर रामरतन शर्मा, नायब तहसीलदार सांभर धनराज मीणा, ईओ नगेंद्र चौधरी मौजूद थे।

एसडीएम शर्मा ने बताया कि शिविर में अव्यवस्था ना हो इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं तथा व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए नगरपालिका कर्मियों, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों, शिक्षकों को लगा रखा है। शिविर में 108 भामाशाह कार्ड बनाए गए मौके पर बैंक खाते खोले गए। गुरुवार को पालिका सभागार में वार्ड नं. 2 का भामाशाह शिविर आयोजित होगा।

भामाशाहशिविर आज

जालसू | ग्रामबरना के भारत निमार्ण राजीव गांधी सेवा केंद्र में 18 सितंबर से दो दिवसीय भामाशाह कार्ड शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कालवाड़. भामाशाहकार्ड शिवि