आमुखीकरण कुपोषण निवारण कार्यक्रम
कस्बेके न्यू कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को विकास परियोजना अधिकारी के निर्देशानुसार ग्रोथ चार्ट आमुखीकरण कुपोषण निवारण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सांभर रामरतन शर्मा ने कुपोषण निवारण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बहुत सी जानकारियां दी आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई रखने, पोषाहार तैयार कर बच्चों को खिलाने आदि के निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना अधिकारी सरोज मीणा ने आमुखीकरण कुपोषण निवारण के चलाए जा रहे अभियान विभागीय योजनाओं की जानकारियां कार्यकर्ताओं को दी। इस मौके पर पोषाहार से तैयार व्यंजन प्रदर्शनी भी लगाई गई। स्वस्थ बेबी शो के प्रतियोगी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहयोगिनियों द्वारा कुपोषण निवारण पर जनजागृति रैली निकाली। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रेणु वर्मा, कृष्णा वर्मा, निर्मला वर्मा, प्रिया रावत, सीता साहू, शोभा भार्गव आिद कार्यकर्ता मौजूद थीं।
फुलेरा. आंगनबाड़ीकेंद्र पर बेबी शो में बच्चाें को पुरस्कृत करते सांभर एसडीएम।