स्वच्छ भारत अभियान में पाॅलिथीन को त्यागेंगे
स्वच्छ भारत अभियान में पाॅलिथीन को त्यागेंगे
फुलेरा|नगरपालिकासभागार में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गणमान्य नागरिकों, पार्षदों शाला प्रभारियों की संयुक्त बैठक एसडीएम सांभर रामरतन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान कस्बे में साफ-सफाई कर स्वच्छ रखने, पॉलिथीन मुक्त रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक पॉलिथीन के उपयोग से सबसे ज्यादा गंदगी फैलती है। इससे अधिकतर कस्बे में बनी नालियों में जाम लग जाता है। इससे गंदगी बाहर निकल कर आती है। व्यापारी एक-दूसरे को देखकर पॉलिथीन का उपयोग करते हैं।
इसके लिए आज से 15 दिन समझाइश का अभियान चलाया जाएगा 15 दिन बाद पॉलिथीन रखने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए जाएंगे नगरपालिका द्वारा प्रस्ताव लेकर वार्ड पार्षद के सुपर विजन में पालिका कर्मियों द्वारा यदि ग्राहक पॉलिथीन में सामान लेकर जाता हुआ दिखे तो उस पर पाबंदी लगाने को लेकर रसीद काटकर जुर्माना वसूला जाएगा जगह-जगह बैनर लगाकर लोगों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने को लेकर उनका ध्यान आकर्षित किया जाएगा। बैठक में आए लोगों ने एसडीएम शर्मा को अपनी राय देते हुए बताया कि कपड़े का सिला हुअा थैला हर घर में पहुंचाया जाए तो इन पॉलिथीन की थैलियों पर रोक लग सकती है व्यापारियों पर समय-समय पर जाकर पालिका के द्वारा मॉनिटरिंग करवाई जाए तो व्यापारी लोग थैलियों का उपयोग करना बंद कर देंगे। इस मौके पर पालिका ईओ महिमा डांगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता पार्षदों सहित शाला प्रभारी मौजूद थे।